Move to Jagran APP

निरमंड में ममता, विकास व आनी में सरसा, देवेंद्र के सिर सजा ताज

संवाद सहयोगी आनी नगर पंचायत निरमंड में ममता व विकास जबकि आनी में सरसा व देवेंद्र अध्यक्ष और

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 08:32 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 08:32 PM (IST)
निरमंड में ममता, विकास व आनी में सरसा, देवेंद्र के सिर सजा ताज
निरमंड में ममता, विकास व आनी में सरसा, देवेंद्र के सिर सजा ताज

संवाद सहयोगी, आनी : नगर पंचायत निरमंड में ममता व विकास, जबकि आनी में सरसा व देवेंद्र अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने गए हैं। दोनों नगर निकायों में भाजपा समर्थितों के सिर ताज सजा है।

loksabha election banner

नगर पंचायत आनी में दोनों पदों पर सर्वसम्मति बनी, जबकि नगर पंचायत निरमंड में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए गए। इसमें विकास और देवराज दो प्रत्याशी मैदान में थे। परिणाम आने के बाद विकास को पांच मत जबकि देवराज को मात्र दो मत पड़े। सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को एसडीएम आनी चेत सिंह ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद ढोल नगाड़ों की थाप पर बाजार तक विजय रैली निकाली। नगर पंचायत आनी में सात वार्ड में से पांच भाजपा समर्थित, जबकि दो पार्षद कांग्रेस समर्थित जीते हैं। नगर पंचायत निरमंड में भाजपा के छह व कांग्रेस समर्थित एक पार्षद जीता है।

---------------

इन्होंने ली शपथ

आनी में वार्ड-एक खेबड़ा से धर्मपाल, वार्ड-दो से शशि मल्होत्रा, वार्ड-तीन से गुलाब ठाकुर, वार्ड-चार से देवेंद्र शर्मा, वार्ड-पांच से सरसा देवी, वार्ड-छह दोघरी से अनुपमा, वार्ड-सात रोपड़ी से होमेश्वरी ने शापथ ग्रहण की है। नगर पंचायत निरमंड में वार्ड-एक सिरकोटी से उषा देवी, वार्ड-दो शिगाउली में विद्या, वार्ड-तीन सुनारला से ममता, वार्ड-चार भीउंटा से देव राज को 116, वार्ड-पांच डीम से पदमा, वार्ड-छह विष्णु अमर चंद, वार्ड-सात पोखटू से विकास शर्मा ने शपथ ग्रहण की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.