रामस्वरूप ने की महेश्वर सिंह से मुलाकात
जपा प्रत्याशी व सांसद रामस्वरूप ने मंगलवार देर शाम को पूर्व सांसद व विधायक रहे महेश्वर सिंह से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन सांसद रामस्वरूप को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद हुई यह मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रामस्वरूप सीधे महेश्वर सिंह के घर पहुंचे। उनके वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच बातचीत का दौर चला। महेश्वर सिंह भी मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट के दावे
जागरण संवाददाता, कुल्लू : भाजपा प्रत्याशी व सांसद रामस्वरूप ने सोमवार देर शाम पूर्व सांसद व विधायक रहे महेश्वर सिंह से मुलाकात की। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन सांसद रामस्वरूप को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद हुई यह मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रामस्वरूप सीधे महेश्वर सिंह के घर पहुंचे। उनके वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच बातचीत का दौर चला। महेश्वर सिंह भी मंडी संसदीय क्षेत्र से टिकट के दावेदार थे तथा इसके लिए वह काफी समय तक दिल्ली दरबार में भी डटे रहे, लेकिन टिकट फाइनल होने के बाद महेश्वर सिंह ने साफ कहा था, कि पार्टी ने जिसे भी टिकट दिया है वह सर्वमान्य है तथा उनको जितवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। वहीं सांसद रामस्वरूप को टिकट मिलने के बाद उनकी महेश्वर सिंह से यह मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।