आनी के सभी पर्यटन स्थल होंगे विकसित
विधानसभा क्षेत्र आनी के सभी पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।
फोटो सहित
संवाद सहयोगी, आनी : विधानसभा क्षेत्र आनी के सभी पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। यह बात वीरवार को विधायक किशोरी लाल सागर ने पत्रकारों से कही। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हलके का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि बागासराहन, लटांडा, निरमंड, मरघी, सरेउलसर, रघुपुरगढ़, पनेउ, टकरासी, बशता में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बागा सराहण को नई मंजिल नई राहें योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इस पर 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। श्रीखंड महादेव यात्रा को लेकर भी योजना बनाई जा रही है ताकि इसे विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। हलके में हर दिन 60 से 70 हजार लीटर दूध की पैदावार होती है। इसमें से 40 से 45 हजार लीटर दूध मिल्कफेड व 20 से 25 लीटर दूध निजी संस्थानों को जाता है। आनी के दुग्ध उत्पादक हर माह साढ़े तीन से चार करोड़ रुपये कमा रहे हैं।