सेब सीजन में आड़े नहीं आएगी मजदूरों की कमी : गोविंद
जागरण संवाददाता मनाली वन मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शुरू होने जा रहे सेब
जागरण संवाददाता, मनाली : वन मंत्री गोविद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सेब सीजन के लिए सरकार गंभीर है। सेब सीजन में मजदूरों की कमी नहीं आने दी जाएगी। कोरोना संकट के बीच निर्देशों का पालन करते हुए मजदूरों को प्रदेश में लाने का प्रयास किया जाएगा।
यह बात उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ अटल सुरंग का दौरा करने के बाद मनाली में पत्रकारों से कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का जनता से मिलने व समस्याएं सुनने के लिए मनाली सर्किट हाउस आने का भी कार्यक्रम था लेकिन लाहुल में अधिक समय लगने से वह नहीं आ सके। कुल्लू में 14 हजार नेपाली मजदूर हैं। नेपाल-भारत सीमा विवाद के कारण वहां से मजदूर नहीं नहीं आ रहे हैं। कोरोना के कारण वामतट मार्ग निर्माण की गति धीमी हुई थी लेकिन अब युद्धस्तर पर काम हो रहा है। इस मार्ग पर करीब सात पुल एक साथ तैयार हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने कोविड 19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए विकास कार्यों को गति दी है।