वन मंत्री ने खनाग में सुनी समस्याएं
- पर्यटन स्थल सरेवलसर ने बुढ़ी नागिन के दर टेका माथा - पर्यटन के रूप में उभारा जाएगा जलोड़
- पर्यटन स्थल सरेवलसर ने बुढ़ी नागिन के दर टेका माथा
- पर्यटन के रूप में उभारा जाएगा जलोड़ी जोत को
संवाद सहयोगी, कुल्लू : कुल्लू जिला के जलोड़ी जोत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसके बावजूद भी आज तक पर्यटन के रूप में अछुता रहा है जलोड़ी जोत। हर वर्ष यहां पर लाखों सैलानी देश-विदेश से आते हैं। लेकिन आज तक पर्यटन के रूप में विकसीत करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई है। मंगलवार को वन मंत्री गोविंद ठाकुर के सरेवलरसर के दौरे से यहां के लोगों को आस जगी है। इससे पूर्व आनी के गांव खनाग में वन मंत्री गो¨वद ¨सह ठाकुर ने समस्याएं सुनी। उन्होंने कई का मौके पर निपटारा कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनी विधानसभा क्षेत्र की परिस्थितियों से स्वयं परिचित हैं और यहां के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प हैं। गो¨वद ¨सह ने कहा जलोड़ी दर्रे और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। प्रदेश सरकार इस क्षेत्र को ईको-टूरिज्म की दृष्टि से विकसित करने के लिए व्यापक कदम उठाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनों के संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए आगे आने की अपील भी की।