विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Attack: कुल्लू के सैंज में गार्ड पर खनन माफिया का हमला

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 22 Nov 2019 03:41 PM (IST)

Mining mafia attack. हिमाचल के कुल्लू में दबिश देने गए खनन विभाग के गार्ड और वन विभाग के एक कर्मी पर पत्थरों से हमला किया गया।

Attack: कुल्लू के सैंज में गार्ड पर खनन माफिया का हमला
Attack: कुल्लू के सैंज में गार्ड पर खनन माफिया का हमला

सैंज (कुल्लू), जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू के उप तहसील सैंज में सफेद स्लेट के अवैध खनन का खुलासा हुआ है। यहां पर दबिश देने गए खनन विभाग के गार्ड और वन विभाग के एक कर्मी पर पत्थरों से हमला किया गया। बताया जाता है कि मौके पर विस्फोटक पदार्थ भी मिले हैं। खनन गार्ड ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बंजार बीट के खनन कर्मी सुचेत सिंह और वन विभाग के कर्मी दोत राम के साथ सैंज के छुरजा में अवैध खनन की शिकायत की जांच करने गए थे। इस दौरान मौके पर सफेद स्लेट की अवैध खदान मिली। यहां पर तीन चार लोग इस काम कर रहे थे, जो उनको देखकर भाग गए। मौके पर अवैध खनन के चलते की गई 50 से 60 मीटर लंबी टनल भी मिली। इसमे विस्फोटक पदार्थ भी थे।

सुचेत सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान उनको फोन भी आया। फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले जाने को कहा। मगर उन्होंने वहां मौके से अपने अधिकारियों को इस घटन की सूचना दी। इस कारण इसी दौरान उन पर पत्थरों से हमला किया गया। हमलावरों से बचने के लिए वह और दोतराम टनल में छुप गए और बाद में बड़ी मुशिकल से जान बचाकर वहां से भागे। इसके बाजद उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मामले की पड़ताल जारी है।

कुल्‍लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में कई जगह अवैध खनन हो रहा है। विरोध करने पर खनन माफिया मार-काट पर उतर आते हैं। ऊपर तक पहुंच होने की वजह से उनके हौसले भी बुलंद रहे हैं।

इधर, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अभी तक इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

हिमाचल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें