Move to Jagran APP

अलग-अलग थीम पर होंगी दशहरा उत्सव की सात सांस्कृतिक संध्याएं

संवाद सहयोगी कुल्लू अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सात सांस्कृतिक संध्या इस बार अलग-अ

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 11:41 PM (IST)
अलग-अलग थीम पर होंगी दशहरा उत्सव की सात सांस्कृतिक संध्याएं
अलग-अलग थीम पर होंगी दशहरा उत्सव की सात सांस्कृतिक संध्याएं

संवाद सहयोगी, कुल्लू : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सात सांस्कृतिक संध्या इस बार अलग-अलग थीम पर होंगी। दो संध्याओं में बालीवुड व पंजाबी गायक प्रस्तुति देंगे। एक संध्या में हिमाचली गायकों के नाम रहेगी। मंगलवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक की अध्यक्षता में हुई दशहरा सांस्कृतिक समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उत्सव के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को कायम रखने के लिए केवल अच्छे कलाकारों को ही संध्याओं में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। हर संध्या में प्रदेश के किसी न किसी जिले का एक लोक नृत्य दल प्रस्तुति देगा। दर्शकों को सात संध्याओं में प्रदेश के सभी जिलों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। देश के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दल भी हर रोज अपनी प्रस्तुति देंगे। उत्सव में कई देशों के कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी।

loksabha election banner

सूफी नाइट का भी आयोजन होगा। स्थानीय कलाकारों का चयन आडिशन के माध्यम से होगा। जिलावार इसकी तिथि सितंबर में घोषित होंगी। लोक नाटय उत्सव के वैभव को बनाए रखने के प्रयास होंगे। कलाकारों का मानदेय पहले निश्चित होगा। बाद में इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। सांस्कृतिक संध्याओं के आरंभिक सत्र यानी चार बजे से सात बजे तक एंकरिग का जिम्मा जिला लोक संपर्क अधिकारी का होगा। उत्सव का आयोजन पांच से 11 अक्टूबर तक होगा। इसी सप्ताह भेजे जाएंगे देवी-देवताओं को निमंत्रण

दशहरा उत्सव के लिए निमंत्रण पत्र तैयार हो चुका है। अंतिम रूप देने के बाद इसी सप्ताह निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। जिला भर के 330 पंजीकृत देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। देवी-देवताओं के कुल्लू आने के लिए रास्ते को भी दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए जाएंगे। 25 सितंबर से तक किया जाएगा प्लाट आवंटन

दशहरा उत्सव में मेला स्थल पर प्लाट आवंटन का काम 25 सितंबर तक पूरा होगा। डोम, स्टाल, सहित तहबाजारी की नीलामी होगी। प्रशासन इसके लिए टेंडर आमंत्रित करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.