विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में कुल्लू के रिहायशी मकान में लगी भीषण आग, गांव में मचा हड़कंप; सामने आया खौफनाक VIDEO

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:41 AM (IST)

कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल के धारागाड़ गांव में एक रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई, जिससे मकान लगभग पूरी तरह जलकर राख हो गया और भारी नुकसान हुआ।

HighLights

  1. कुल्लू के धारागाड़ गांव में रिहायशी मकान में भीषण आग लगी।

  2. आग से मकान जलकर राख, भारी नुकसान हुआ।

  3. राहत की बात, हादसे में अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई।

जागरण संवाददाता, कुल्लू। कुल्लू जिले बंजार उपमंडल की तीर्थन घाटी में नागनी से ऊपर धारागाड़ गांव में बुधवार सुबह एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते मकान का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ गया और लगभग जलकर राख हो गया। मकान से उठती आग की ऊंची लपटें दूर से भी दिखाई देती रहीं।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

आग की तीव्रता को देखते हुए ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना रहा। मकान में रखा सामान भी आग की चपेट में आने से भारी नुकसान होने की आशंका है। राहत की बात यह है कि अभी तक इस आग में किसी के हताहत होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के समय मकान में कोई व्यक्ति मौजूद था या नहीं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना प्रशासन और संबंधित विभाग को दे दी गई है।

जांच में जुटा प्रशासन

आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर मकान के लगभग पूरी तरह जलने की बात सामने आ रही है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रही है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।