विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kullu Cloud Burst: मणिकर्ण में बादल फटने से भारी नुकसान, पुल बहने से कट गया संपर्क; स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी फंसे

Published: Tue, 30 Jul 2024 11:16 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश (Himachal News) के कुल्लू जिले के मणिकर्ण घाटी में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। ...और पढ़ें

मणिकर्ण घाटी के तोष गांव में बादल फटा
मणिकर्ण घाटी के तोष गांव में बादल फटा

HighLights

  1. मणिकर्ण के तोष में बादल फटने से आई बाढ़
  2. लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान
  3. बह गए होटल, पुल और दुकानें

संवाद सहयोगी, कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के तोष में आधी रात को बादल फटने से एक पुल, होटल, 3 दुकानें व शराब का ठेका बाढ़ की चपेट में आ गया। आधी रात को भारी वर्षा के कारण व बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई।

नदी के साथ रह रहे लोगों ने अपने घरों से भागकर जान बचाई। हालांकि अभी तक कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

पुल बहने से कट गया गांव का संपर्क

मिली जानकारी के मुताबिक बरशैणी पंचायत में देर रात करीब दो बजे बादल फटने से होटल, मकान व दुकानें और एक पुल बह गया है। पुल के बहने से अब तोष गांव का संपर्क कट गया है। पूर्व प्रधान पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि देर रात को जोर जोर से आवाजें सुनाई दी।

इसके बाद जब देखा तो पानी का बहाव बहुत तेज था। जिसके बाद आस-पास के लोगों को सिटियां शोर मचाकर उठाया। लेकिन तब तक चुनी लाल, अनिल कांत शर्मा के होटल की धरातल मंजिल में मलबा भर चुका था। निचली मंजिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी फंसे

होटल में रह रहे कर्मचारियों ने होटल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद देखा तो तोष गांव को आने वाला पुल बह गया। अब तोष गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। इस कारण तोष में कई पर्यटक व स्थानीय लोग फंस गए हैं। मनाली के बाद अब मणिकर्ण घाटी के तोष में तबाही हुई है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में मानसून सक्रिय, कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट; चार जिलों में चेतावनी जारी