Move to Jagran APP

देखें फोटो: भूस्खलन से 10 घंटे बंद रहा मनाली लेह मार्ग, रात भर मढी में फंसे रहे वाहन

मरही में भूस्खलन के कारण मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है मार्ग को बहाल करने का कार्य जारी है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 07 Aug 2019 09:18 AM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2019 10:29 AM (IST)
देखें फोटो: भूस्खलन से 10 घंटे बंद रहा मनाली लेह मार्ग, रात भर मढी में फंसे रहे वाहन
देखें फोटो: भूस्खलन से 10 घंटे बंद रहा मनाली लेह मार्ग, रात भर मढी में फंसे रहे वाहन

मनाली, जेएनएन। मनाली से 32 किमी दूर चुम्बक मोड़ के पास भूस्खलन होने से मनाली लेह मार्ग 10 घंटे बंद रहा। रात लगभग 11 बजे चुम्बक मोड़ में पत्थर की चट्टान व मलबा गिर गया जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। लेह से मनाली आ रहे वाहन रात भर मढी में फंसे रहे जबकि मनाली से लेह जा रहे वाहन गुलाबा व राहलाफाल से आगे नही जा पाए। कल मंगलवार होने के कारण रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिये बंद था जिस कारण सैलानियों के वाहन कम थे लेकिन लेह आ जा रहे सेना के वाहन व रसद ले जा रहे ट्रक रात भर फंसे रहे। सुबह होते ही बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाली में जुट गई और तीन घंटों की कड़ी मेहनत के बाद साढ़े 9 बजे सड़क को बहाल किया। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि बरसात के कारण मनाली लेह सहित मनाली काजा मार्ग में जोखिम बढ़ गया है। मनाली से रोहतांग केबीच हो रहे भूस्खलन से भी वाहनों की गति धीमी हो रही है। लेह मार्ग पर जिंगजिंगबार और स्पीति मार्ग पर छोटा दड़ा नाले के पास सड़क अति दयनीय हालत में है। दोनों स्थानों में वाहन आर पार करते हुए भारी नुकसान हो रहा है।

बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मनाली से 32 किमी दूर चुम्बक मोड़ के पास भूस्खलन होने से मार्ग बन्द हो गया था। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने सड़क बहाल कर ली है। कमांडर ने बताया कि जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है लेकिन बीआरओ ने चिन्हित स्थानों में अपनी मशीनरी स्थापित की है ताकि वाहनों की आवाजाही चलती रहे।

पहाड़ी दरकी, बस पर मलबा गिरने से कर्मचारी घायल

शिमला के साथ सटी हसन वैली के समीप सोमवार दोपहर एक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी का मलबा एक होटल के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस पर गिरा। इससे एक कर्मचारी घायल हो गया जिसे आइजीएमसी में दाखिल करवाया गया है। पहाड़ी दरकने से सड़क करीब दो घंटे तक बाधित रही।

186 सड़कें थी बंद

बारिश ने शुक्रवार को प्रदेश में सड़क, रेल व हवाई यातायात बाधित कर दिया। लोक निर्माण विभाग के अनुसार प्रदेश में 186 सड़कें बंद हैं। पठानकोट से जोगेंद्रनगर और कालका से शिमला रेलमार्ग पर ल्हासे गिरने से यातायात बाधित रहा। बारिश के कारण 13 मकानों और इतनी ही गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। 

कुल्लू जिला में आनी-बंजार-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग कागशा के पास मलबा गिरने से बाधित हो गया है। बंजार उपमंडल में भी आठ सड़कें बंद हैं। मंडी जिला में घटासनी-बरोट मार्ग पर चार घंटे बंद रहा। धर्मपुर के कमलाहु गांव में ल्हासा गिरने से मलबा मकानों में घुस गया। सुंदरनगर में शीशमहल के पास पेड़ गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटासनी-बरोट राजमार्ग चौथे दिन भी लगभग चार घंटे बंद रहा। बारिश के कारण जिला कांगड़ा में हवाई व रेल सेवाएं भी बाधित हो रही हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.