लीलावती प्रदेश महिला इंटक की उपाध्यक्ष नियुक्त
भुंतर निवासी लीलावती ¨सह को प्रदेश महिला इंटक उपाध्यक्ष व जिला कुल्लू इंटक का महासचिव नियुक्त किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 03:54 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 03:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कुल्लू : भुंतर निवासी लीलावती ¨सह को प्रदेश महिला इंटक उपाध्यक्ष व जिला कुल्लू इंटक का महासचिव नियुक्त किया गया है। इंटक के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री महिमन चंद्र ने अधिसूचना जारी कर दी है। लीलावती ¨सह की नियुक्ति से परिजनों व महिलाओं में उत्साह है। नियुक्ति के लिए लीलावती ¨सह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर ¨सह सुक्खू, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित, वरिष्ठ महामंत्री महिमन चंद्र, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुद्धि¨सह ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर हरसंभव खरा उतरने की कोशिश करेंगी। वह इंटक को संगठनात्मक तौर पर मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें