Move to Jagran APP

हिमाचल: पांच दिन बाद खिली धूप, निखरे पहाड़; सैलानियों ने लिया बर्फबारी का आनंद

weather in Himachal Pradesh हिमाचल में धूप खिलते ही पहाड़ों का सौंदर्य बढ़ गया है धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 28 Feb 2019 11:31 AM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 11:31 AM (IST)
हिमाचल: पांच दिन बाद खिली धूप, निखरे पहाड़; सैलानियों ने लिया बर्फबारी का आनंद
हिमाचल: पांच दिन बाद खिली धूप, निखरे पहाड़; सैलानियों ने लिया बर्फबारी का आनंद

मनाली, जसवंत ठाकुर। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पांच दिन से जारी बर्फबारी के बाद वीरवार को धूप खिली। धूप खिलते ही बर्फ से लदे पहाड़ों का सौंदर्य देखते ही बन रहा है। आधी रात को मौसम साफ हो गया जिससे तापमान में भारी गिरावट आ गई। तापमान गिरने से बर्फ ठोस हो गई और पेयजल स्रोत भी जम गए। मनाली के कोठी पलचान सहित समस्त उझी घाटी में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

loksabha election banner

लाहुल घाटी में भी भारी बर्फबारी होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। लाहुल घाटी में सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही ठप चल रही है। सैकडों लोगों को हवाई सेवा का इंतज़ार है। रोहतांग सहित कुल्लू मनाली और लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। बर्फ़बारी से किसान बागवान और पर्यटन कारोबारी भी खुश है लेकिन लगातार हुई बर्फ़बारी व बारिश से दिक्कत भी अधिक हुई है।

 16 मील के पास भूस्खलन से नेशनल हाइवे बार-बार हो रहा बन्द

पर्यटन नगरी मनाली में मौसम खुल गया है लेकिन सफर जोखिम भरा है। आज सुबह भी इस स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ है जिससे सड़क दलदल में तबदील हो गई है। नेशनल हाइवे बन्द होने से सैलानियों की परेशानियां बढ़ी है। हालांकि कुल्लू मनाली वामतट मार्ग बहाल है लेकिन इस मार्ग पर भी पथर व मलबा गिरने से सफर जोखिम भरा है। एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार में बताया कि 16 मील में भूस्खलन से बंद सड़क की बहाली शुरू कर दी थी और उसे बहाल कर लिए गया है। यहां बुधवार को पर्यटक फंस गए थे जिन्हें अग्निशमन विभाग ने रेस्क्यू किया था। 

मनाली के पर्यटन स्थलों में लगे बर्फ के ढेर

दूसरी ओर मनाली के नजदीकी पर्यटन स्थक नेहरुकुण्ड, हामटा, पलचान, कोठी, सोलंगनाला, फातरु और अंजनीमहादेव में बर्फ के ढेर लग गए है। पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है। वीरवार को मौसम साफ होते ही सैलनियों ने पर्यटन स्थलों का रुख किया। सैलानियों ने नेहरुकुण्ड पर्यटन स्थल में बर्फ की चांदी का आनंद उठाया। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा  ने बताया कि नेहरुकुण्ड में सैलानियो का मेला लग गया है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि नेहरुकुण्ड पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए बहाल हो गया है। उन्होंने बताया कि नेहरुकुण्ड में बर्फ पर्याप्त मात्रा में है। सैलानी यहां बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। 

 मौसम खुलते ही बीआरओ ने लाहुल घाटी में सड़क बहाली शुरू कर दी है। बीआरओ उदयपुर केलांग, केलांग दारचा व केलांग सिसु तक सड़क को प्राथमिकता में बहाल करेगा। केलांग सिसु मार्ग पर भारी हिमखण्ड गिरे है। यहां बीआरओ को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.