Move to Jagran APP

कुल्लू में भूस्खलन से तीन मार्ग बंद

भूस्खलन के कारण आवाजाही ठप हो गई है, सड़क दलदल में तबदील हो गई है।

By Edited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 01:52 PM (IST)
कुल्लू में भूस्खलन से तीन मार्ग बंद
कुल्लू में भूस्खलन से तीन मार्ग बंद

कुल्लू, जेएनएन। आनी उपमंडल के तहत कोठी-मुहान सड़क पर भूस्खलन के कारण आवाजाही ठप हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह भी बस आधे रास्ते तक पहुंच पाई। इससे आगे का चार किलोमीटर का सफर लोगों को पैदल तय करना पड़ा। भूस्खलन के कारण सड़क दलदल में तबदील हो गई है। वहीं निरमंड में भी लगातार जगह-जगह भूस्खलन जारी है।

loksabha election banner

तीन दिन पूर्व चायल-डीम मार्ग पर 200 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे दो पंचायत के 26 गांवों के सैकड़ों लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। चायल पंचायत के प्रधान जगदीश का कहना है कि लोगों ने घरों में सेब तोड़कर रखा हुआ है। मार्ग बंद होने से सेब सड़ने की कगार पर पहुंच गया है। इस संबंध में प्रशासन सहित उपायुक्त को भी अवगत करवा दिया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बागीपुल-पजेंड़ा मार्ग भी भूस्खलन होने से अवरुद्ध हो गया है। दोपहर तक मार्ग को बहाल कर दिया गया। करीब आठ घंटे बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।  

मार्ग को जल्द करें बहाल : डीसी उपायुक्त ने डीम-चायल के लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने के एसडीएम को निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। घर में तोड़कर रखे सेब को निकालने के लिए विकल्प तलाशें।

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बंद मार्गाे को बहाल करने के आदेश दिए गए हैं। कोटी-मुहान व बागीपुल-पजेंड़ा मार्ग को जल्द बहाल कर दिया जाएगा।

-राहुल सूद, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निरमंड।

चायल-डीम मार्ग को बहाल करने की व्यवस्था की जा रही है। सेब को मार्ग तक पहुंचाने के लिए कार्य लगातार जारी है। जल्द सेब मुख्य मार्ग तक पहुंचाया जाएगा।

-चेत सिंह, एसडीएम, आनी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.