Move to Jagran APP

छरुहडू नाले में भारी भूस्खलन, पर्यटक तीन घंटे फंसे

जिला मुख्यालय के साथ लगते छरुहडू नाले में एकाएक हुए भूस्खलन के कारण तीन घंटे तक मार्ग बाधित रहा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 07:42 PM (IST)
छरुहडू नाले में भारी भूस्खलन, पर्यटक तीन घंटे फंसे
छरुहडू नाले में भारी भूस्खलन, पर्यटक तीन घंटे फंसे

संवाद सूत्र, नग्गर : जिला मुख्यालय के साथ लगते छरुहडू नाले में एकाएक हुए भूस्खलन के कारण तीन घंटे तक वामपट मार्ग बाधित हो गया। गौर रहे कि 'दैनिक जागरण' ने पहले ही यहां पर भूस्खलन की संभावना व्यक्त की थी। जानकारी के मुताबिक छरुहडू नाले में कुछ वर्ष पहले भूसखलन के कारण एक बस इसकी चपेट में आ गई थी, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हुई थी। उसके बाद से यहां से पहाड़ी से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। डंगा न लगने के कारण शुक्रवार को एकाएक पहाड़ से मिट्टी सड़क पर आ गई। भूस्खलन होने के कारण लगभग तीन घंटे तक वाहनों के पहिए जाम हो गए। बताया जा रहा है कि इससे 100 से अधिक पर्यटक भी फंस गए। मार्ग को बहाल करने के लिए विभाग ने जेसीबी लगाई। करीब तीन घंटे बाद मार्ग बहाल हो पाया। मौके पर मौजूद पंजाब से आए पर्यटकों जसविद्र सिंह, नरेश कुमार, प्रवीण, पवन कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग व हिमाचल सरकार को चाहिए कि ऐसे स्थानों, जहां भूस्खलन की संभावना है, पर पुख्ता प्रबंध करने चाहिए ताकि कोई वाहन इसकी चपेट में न आए। उन्होंने कहा कि लगभग तीन घंटे तक उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

prime article banner

गौरतलब है कि 'दैनिक जागरण' पहले ही चेताया था कि पहाड़ी से लगातार हो रहे रिसाव के कारण कभी भी भूस्खलन हो सकता है। लोक निर्माण विभाग ने इस दिशा में कोई पुख्ता कार्रवाई न करने से वीरवार को पहाड़ी खिसक गई, जिस कारण रास्ता बंद हो गया। गनीमत यह रहे कि इसकी चपेट में कोई वाहन नहीं आया। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुरेश कुमार ने कहा कि जेसीबी लगाकर मार्ग को बहाल कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.