परिड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
लोकसभा चुनावों के चलते लाहुल स्पीति कांग्रेस के प्रभारी धर्मवीर धामी ने लोकसभा चुनावों को लेकर पिरड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमे कांग्रेस में वापसी के बाद रघुवीर ठाकुर व दीपक ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संघ के संयोजक सुरेश करदो ने की। बैठक में लोकसभा सभा चुनावों को लेकर रणनीति रणनीति तैयार की गई और भाजपा द्वारा लोगों के बीच न जाना और मुददों का न होना आदि विषयों पर विचार विमर्श
संवाद सहयोगी, कुल्लू : लाहुल स्पीति कांग्रेस के प्रभारी धर्मवीर धामी ने लोकसभा चुनावों को लेकर पिरड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में रघुवीर ठाकुर व दीपक ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। राजीव गांधी पंचायती राज संघ के संयोजक सुरेश करदो ने बैठक की अध्यक्षता की और कई विषयों पर चर्चा की। इस दौरान धर्मवीर धामी ने लाहुल स्पीति कांग्रेस को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि लाहुल स्पीति कांग्रेस एकजुट है और लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लाहुल स्पीति में कांग्रेसी एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को बढ़त दिलाएंगे। आरोप लगाया कि इन पांच वर्षो में सांसद का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। इसलिए स्थानीय लोगों में भारी रोष है। इसका जवाब जनता चुनावों में देगी। इस अवसर पर युकां सचिव सचिन मीरूपा, एनएसयूआइ के अध्यक्ष रोबिन ठाकुर, नितिन शाशनी, निर्मल सिंह, सोनम राम, वीर सिंह, देवी सिंह कपूर, अमर सिंह ठाकुर, धर्मपाल, सुभाष ठाकुर, बुद्धि सिंह, सुदर्शन ठाकुर, शैलेंदर, रूप लाल आदि मौजूद रहे।