विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लाहुल की चंद्रा नदी में बह गया टूरिस्ट, लोकल लोगों ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू; लाइव वीडियो आया सामने

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 08 Jun 2026 02:41 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 08 Jun 2026 03:03 PM (GMT+05:30)

लाहुल में पर्यटक को प्रशासन की सलाह और चेतावनी को दरकिनार करना भारी पड़ गया। एक पर्यटक चंद्रा नदी में मस्ती करते हुए तेज बहाव में बह गया।

HighLights

  1. चंद्रा नदी के तेज बहाव में बह गया पर्यटक।

  2. स्थानीय लोगों ने जोखिम उठाकर बचाई जान।

जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में चंद्रा नदी के किनारे मस्ती करना सैलानियों को भारी पड़ गया। नदी में पैर फिसलने के कारण पर्यटक नदी में बह गया। लेकिन गनीमत रही कि कुछ ही दूरी पर वह पत्थर के पास फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है पर्यटक बुंदेलखंड का निवासी है, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया है। 

रस्सी के सहारे चलाया रेस्क्यू

स्थानीय लोगों व अन्य पर्यटकों ने तुरंत हरकत में आते हुए रस्सी के सहारे युवक को रेस्क्यू कर लिया। पानी का बहाव काफी तेज था। कुछ लोग साहस दिखाते हुए नदी में उतरकर पर्यटक तक पहुंचे व जान जोखिम में डालकर उसे बाहर निकाल लिया। 

प्रशासन की चेतावनी के बावजूद जोखिम उठा रहे पर्यटक

लाहुल स्पीति प्रशासन बार-बार लाउड स्पीकर के माध्यम से पर्यटकों को नदी से दूर रहने का आग्रह कर रहा है, लेकिन खतरे से अनजान पर्यटक नदी की ओर खींचे चले जा रहे हैं।

नदी के बीच मस्ती कर रहे थे पर्यटक

सोमवार को भी पर्यटक चंद्रा नदी में मस्ती कर रहे थे कि अचानक एक युवक का पांव फिसला और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोग यदि हिम्मत न दिखाते तो कोई हादसा भी हो सकता था। लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पर्यटक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

यह भी पढ़ें: शिमला: कुफरी में कानपुर के पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खूनी संघर्ष, मामूली कहासुनी के बाद चार लहूलुहान 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर जाम ने छुड़ाए पर्यटकों के पसीने, मनाली में होटल हुए पैक; बिना बुकिंग जाना पड़ सकता है महंगा