उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
कुल्लू मनाली बंजार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम अटल सदन क
जागरण टीम, कुल्लू, मनाली, बंजार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम अटल सदन कुल्लू में मनाया गया। जिला कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने महिलाओं के उत्थान में बेहतर कार्य करने वाले लोगों व सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी वीरेंद्र आर्या ने महिला दिवस के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। एसपी कुल्लू ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं।
उधर, मनाली में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की खूब धूम रही। इस मौके पर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर मुख्यातिथि रही। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान में चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की।
वहीं, क्रिश्चिन नर्सिग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। अकेडमी ऑफ सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षक हरीश शर्मा ने इस मौके पर प्रशिक्षु छात्राओं को गुर सिखाए। बंजार में भी विधायक सुरेंद्र शौरी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी।
वहीं, प्राउड ऑफ नेशन हिमाचल एनजीओ परिवार की ओर एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री को सम्मानित किया । इस मौके पर महिला विग चेयरमैन नीलम ठाकुर, सुनीता अध्यक्ष कुल्लू, निर्मला मेडिकल हेल्प अध्यक्ष मौजूद रही। सम्मानित महिलाएं :
आंचल ठाकुर, नैंसी शर्मा, महिमा ठाकुर, खुशबू भारद्वाज, कल्पना ठाकुर, खीला देवी, सोमवती, इंदु भारद्वाज, सरिता, कृष्णा कुमारी, केकती, रोमा, लीला, हीरा देवी, युवामणी, हेतराम, वैष्णवी, निशा, राधा, चांद कुमारी, मधुरवीणा, सृष्टि शर्मा, आशा डोगरा, मीरा शर्मा, आइएफएस अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर डॉ देचीन आगमो, प्रदेश की महिला टेक्सी चालक मिस रवीना ठाकुर, समाज सेविका पुष्पा तलवार, महिमा चौधरी, पत्रकार मधुबाला, प्रोफेसर रूपा ठाकुर, सिमरन वर्मा, मिस शालिनी भारती, मुसकान और सीमा को सम्मानित किया गया।