वेदराम ठाकुर चुने लगवैली के अध्यक्ष
कुल्लू : जिला राजपूत संघ कुल्लू की बैठक संघ के उपाध्यक्ष शेर ¨सह राणा की
संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला राजपूत संघ कुल्लू की बैठक संघ के उपाध्यक्ष शेर ¨सह राणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संघ के विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर संघ की लगवैली कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें वेदराम ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि महासचिव अशोक कुमार ठाकुर को बनाया गया। इसके अलावा गांथू राम ठाकुर कोषाध्यक्ष, केहर ¨सह ठाकुर उपाध्यक्ष, राजू ठाकुर को प्रचार सचिव बनाया गया, जबकि देवी ¨सह ठाकुर, कर्म चंद ठाकुर, प्रताप ठाकुर, दूनी चंद ठाकुर, मूरत राम ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं सुंदर ¨सह ठाकुर, रामनाथ ठाकुर, डॉ. सीता राम ठाकुर व जयचंद ठाकुर को संघ के संरक्षक पद की कमान सौंपी गई। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष शेर ¨सह राणा ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के दुरूपयोग और सरकार से एक्ट के संशोधन को लेकर सभी पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार राजपूत समाज के साथ भेदभाव कर रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके संघ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।