सरस्वती स्कूल में चल रहा आचार्य विकास वर्ग
जागरण संवाददाता, मनाली : हिमाचल प्रदेश शिक्षा समिति द्वारा संचालित अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदि
जागरण संवाददाता, मनाली :
हिमाचल प्रदेश शिक्षा समिति द्वारा संचालित अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में आचार्य विकास वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। सात से नौ जून तक आयोजित कार्यशाला में छात्रों के सर्वागीण विकास को लेकर चर्चा हो रही है। आचार्य विकास वर्ग में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कटरांई स्कूल के आठ विद्यालयों के आचार्य और मनाली संकुल के पांच विद्यालयों के आचार्य भाग ले रहे है। आचार्य विकास वर्ग में मुख्यअतिथि के रुप में हिमाचल शिक्षा समिति के सचिव भागेश्वर शर्मा उपस्थित हुए। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मेहंदीरत्ता और अजय अबरोल, गुप्ता, प्रांत संगीत प्रमुख पुष्पा बौद्ध व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और उनके साथ दोनों के संकुल प्रमुख लेखराज और जितेंद्र भी मौजूद रहे।
वर्ग में नियमित योगाभ्यास शाखा विभिन्न विषयों के पाठ योजना पर चर्चा आदि करवाए गए। वर्ग में पाठ योजना पर ज्यादा बल दिया गया। आदर्श पाठ योजना सामूहिक सत्र में दी गई। सभी विषय अध्यापकों ने अपने-अपने रूपों में पाठ योजना प्रस्तुत की और इस पर विद्यार्थी को केंद्र बनाकर चर्चा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य लेखराज ठाकुर ने शिक्षा विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस वर्ग में गायत्री परिवार के सदस्यों ने योग की बारीकियां तथा उसके महत्व की जानकारी दी।