कोठी ओर सोलंगनाला में बर्फ को उमड़े पर्यटक
मनाली : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोठी व सोलंगनाला में सैलानियों का मेला लग गया है। म
जागरण संवाददाता, मनाली : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कोठी व सोलंगनाला में सैलानियों का मेला लग गया है। मनाली के पर्यटन स्थल बर्फ की चांदी से चमक उठे है। अंजनी महादेव, सोलंगनाला, फातरु, कोठी, गुलाबा, राहलाफाल, मढी और रोहतांग में बर्फ के ढेर लगे हुए है। हालांकि रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद कर दिया है। सैलानियों को मनाली के आसपास वाले पर्यटन स्थलों में ही बर्फ के दीदार हो रहे है। बर्फबारी से पहले सैलानियों को 550 रुपये खर्चकर ऑन लाइन परमिट लेना पड़ रहा था। लेकिन इन दिनों उन्हें परमिट की जरूरत ही नहीं रह गई है। रोहतांग की ओर गुलाबा तक सैलानी बिना परमिट के जा सकते हैं। मनाली के इन पर्यटन स्थलों में सैलानियों का मेला लगा हुआ है। हालांकि सैलानियों की आमद कम है। लेकिन अभी सैलाब नही उमड़ा है। पर्यटन स्थलों में हुई बर्फबारी से दिवाली पर सैलानियों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा ने बताया कि बर्फबारी के बाद उनका कारोबार बेहतर चल पड़ा है। वाहन चालक नरेंद्र और पूर्ण ने बताया की रविवार को सोलंगनाला और कोठी में सैलानियों ने बर्फ की चांदी का आनंद उठाया। सोलंग के व्यवसायी रूप लाल ने बताया कि पर्यटन स्थल अंजनी महादेव सैलानियों की पहली पसंद बना हुआ है। हिमालयन स्की सेंटर की मैनेजर निर्मला ने बताया कि सेलानी रोपवे के सुहाने सफर का आनंद लेते हुए बर्फ से ढकी फातरु की वादियों में दस्तक दे रहे है। वहीं, मनाली एसडीएम रमन घरसंगी ने बताया कि बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। सैलानी बर्फ से लदे पर्यटन स्थल कोठी ओर सोलंगनाला में बर्फ का आनंद उठाए।