राज्य स्तरीय परेड में भाग लेगी आनी की सुनिधि
संवाद सहयोगी, आनी : आनी की सुनिधि चौहान का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस की परेड के लिए ह
संवाद सहयोगी, आनी : आनी की सुनिधि चौहान का चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। एनएसएस के यूथ लेवल कैंप का आयोजन शिमला के मणधूल स्कूल में हुआ था। वहां पर सुनिधि के अच्छे प्रदर्शन के चलते आरपी लेवल कैंप के लिए चयन हुआ। इस कैंप में भी छात्रा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके चलते इसका चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। आनी स्कूल के शिक्षक टीसी शर्मा ने बताया कि निरमंड खंड की दो अन्य छात्राओं का चयन भी राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस इस बार सोलन जिला में आयोजित होगा, जिसके लिए छात्रा सुनिधि ने पूरी तैयारी कर ली है। आदर्श विद्यालय आनी के प्रधानाचार्य अमर चंद चौहान ने छात्रा के चयन पर शुभकामनाएं दी है। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गुलाब ठाकुर ने सुनिधि चौहान को बधाई दी है।