Move to Jagran APP

बर्फबारी, भूस्खलन से थमी रफ्तार

मनाली : पर्यटन नगरी मनाली में लगातार हो रही बर्फबारी से सैकड़ों सैलानी मना

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 07:54 PM (IST)
बर्फबारी, भूस्खलन से थमी रफ्तार
बर्फबारी, भूस्खलन से थमी रफ्तार

जागरण संवाददाता, मनाली : पर्यटन नगरी मनाली में लगातार हो रही बर्फबारी से सैकड़ों सैलानी मनाली में फंस गए हैं। पतलीकूहल से मनाली तक जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। फोरलेन सड़क निर्माण के चलते हुई क¨टग से मनाली के बूढ़ा कैंप, रांगड़ी, आलू ग्राउंड, क्लॉथ, ¨बदु ढोंग, ब्रांन, 16 मील, 15 मील, डोभी और रायसन के बीच सफर जोखिम भरा हो गया है। सुबह से कोई भी वाहन कुल्लू का रुख नही कर पाया है। बीच में कुछ वाहन चालकों ने जोखिम उठाकर सफर शुरू भी किया। लेकिन 15 मील के पास एक वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। एक बहुत बड़ा पत्थर गाड़ी में जा घुसा, जिससे जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार हो रही बर्फबारी अब लोगों व सैलानियों के लिए आफत बनने लगी है। बारिश के साथ हुई बर्फबारी से फायदा कम व नुकसान अधिक हो रहा है। कहीं पेड़ गिर रहे है तो कहीं भूस्खलन हो रहा है।

prime article banner

16 मील के पास हुए भूस्खलन से नेशनल हाइवे में कई किमी लंबा जाम लगा रहा। इन दिनों मनाली में सैलानियों की संख्या अधिक है। लगातार हुई बर्फबारी पर्यटन कारोबार के लिए तो लाभ का सौदा साबित हुई है, लेकिन भूस्खलन व पेड़ गिरने से नुकसान भी उठाना पड़ा है। कई जगह सड़क पर पानी आ गया है। जिस कारण वाहनों सहित राहगीरों की भी दिक्कतें बढ़ी हैं।

वहीं, मनाली एसडीएम रमन घरसंगी ने बताया कि लगातार हो रही बर्फबारी व बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि परिस्थितियों को देखकर ही कुल्लू मनाली का सफर करें।

--------

खराब मौसम ने बढ़ाई लाहुलियों की दिक्कतें

खराब मौसम से लाहुलियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लगातार खराब चल रहे मौसम से हवाई सेवा भी ठप चल रही है। जिस कारण लोग अपने घरों का रुख नहीं कर पा रहे हैं। जगह जगह हिमखंड गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है।

-----------

रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ों में भारी बर्फबारी जारी

रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ों में भारी बर्फबारी हुई है। मनाली में आधा फीट बर्फ गिरी है। रोहतांग के साथ पर्यटक स्थल मढ़ी, ब्यासनाला, राहलाफाल, गुलाबा व कोठी की वादियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं। रोहतांग दर्रे सहित राहनीनाला, मढ़ी, धुंधी जोत, पतालसू जोत, इंद्र किला, लदाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा मकरबे व शिकरबे की पहाड़ियों, भृगु व दशौहर की पहाड़ियों में भारी बर्फबारी हुई है। डीएसपी मनाली शेर ¨सह में बताया कि मौसम साफ होने के बाद ही पर्यटकों को नेहरूकुंड से आगे जाने दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.