सीमा ब्यूटीफुल स्क्रीन वूमेन के खिताब से सम्मानित
मनाली मनाली की सीमा रानी को ब्यूटीफुल स्क्रीन वूमन (खूबसूरती) के खिताब से
जागरण संवाददाता, मनाली : मनाली की सीमा रानी को ब्यूटीफुल स्क्रीन वूमन (खूबसूरती) के खिताब से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें मिसेज इंडिया ब्यूटीफुल स्क्रीन का खिताब जीतने पर दिया गया है। यह सम्मान उन्हें हिम आंचल संस्कृति मंच द्वारा शिमला के रोहड़ू में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में दिया गया। सीमा ने बताया कि वह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की जिला प्रचारक है और बेटियों के हितों की लड़ाई भी लड़ रही है। इसके साथ सीमा ने समाजसेवा के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और अलग अलग संस्थाओं के साथ मिल कर सामाजिक कार्य में भी अपनी भूमिका निभा रही है। रानी सीमा में महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण, संरक्षण, सोशल, जस्टिस और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपना अहम योगदान दे रही है । साथ ही महिलाओं और आíथक रूप से आत्म निर्भर बनाने में लगातार प्रयासरत है। इसी कारण उन्हें मंच ने उन्हे राज्यस्तरीय ब्यूटीफुल स्क्रीन वूमेन (खूबसूरती) का ़िखताब के अवार्ड से रोहड़ू में सम्मानित किया। उन्होंने अवार्ड के लिए हिम अंचल संस्कृति कला मंच के संथापक अशोक का आभार जताया।