ट्रिनिटी स्कूल के रोहित ने छतीसगढ़ में दिखाई प्रतिभा
राज्य शिक्षक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छतीसगढ़ व नई के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर छतीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हुई जवाहर लाल नेहरू साइंस मैथेमेटिक्स एंड एनवायरमेंट एग्जिविशन में बंजार के ट्रिनिटी स्कूल के छात्र ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।ि
संवाद सहयोगी, बंजार : राज्य शिक्षक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छतीसगढ़ व नई के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर छतीसगढ़ के रायपुर में आयोजित हुई जवाहर लाल नेहरू साइंस, मैथेमेटिक्स एंड एनवायरमेंट एग्जिविशन में बंजार के ट्रिनिटी स्कूल के छात्र ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 15 से 20 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर के कुल 27 राज्यों के 200 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। ट्रिनिटी स्कूल बंजार की प्रधानाचार्य किरण डेंग ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ 15 अक्टूबर को हुआ था। उन्होंने बताया कि ट्रिनिटी स्कूल में छात्र रोहित शर्मा ने इस प्रदर्शनी में हिमाचल की ओर से प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा ने रेसोरस मैनेजमेंट के तहत अपने मॉडल को प्रदर्शित किया। जिसे सभी ने खूब सराहा। इसके अलावा प्रदर्शनी में विज्ञान विषय पर भी सेमिनार के माध्यम से विभिन्न जानकारियां दी गई। उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा ने इस प्रदर्शनी में भाग लेकर और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल, जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है।