Move to Jagran APP

श्रीखंड महादेव के लिए बनाया जाएगा आधुनिक रोप वे

आनी : आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा है कि विधायक बनते ही वह अब

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 09:36 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 09:36 PM (IST)
श्रीखंड महादेव के लिए बनाया जाएगा आधुनिक रोप वे
श्रीखंड महादेव के लिए बनाया जाएगा आधुनिक रोप वे

संवाद सहयोगी, आनी : आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा है कि विधायक बनते ही वह अब क्षेत्र के विकास कार्यो को पूरा करने में जुट गए हैं और चुनाव के समय की गई हर घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भी पूरा-पूरा प्रयास किया जा रहा है। यह बात उन्होंने आनी भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि लगभग 60 फीसद घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं और 40 फीसद पर कार्य किया जा रहा है और वह भी जल्द ही पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और पिछली सरकार ने आनी क्षेत्र में विकास की गति रोक दी थी जिसे पटरी पर लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र तो रेवड़ी की तरह बांटे हैं लेकिन उन स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्र में न स्टाफ न ही बजट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आनी की बशलेउ जोत सड़क का शीघ्र निर्माण कार्य किया जाएगा और जनता को यह सड़क समर्पित की जाएगी। आनी विधानसभा का पूरा क्षेत्र उनके लिए एक समान है और सब जगह समान रूप से किया जा रहा है। विभिन्न विभागों में जो स्टाफ की कमी है जल्द पूरा किया जाएगा। जलोड़ी जोत टनल का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जायेगा। इसके अलावा श्रीखंड महादेव यात्रा के आधुनिक तरीके से रोप वे का निर्माण किया जाएगा, संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को अवगत करवाने के निर्देश दिए। 2019 के चुनाव में आनी विधानसभा से पार्टी को बढ़त मिलेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.