आयकर रिटर्न को लेकर किया व्यापारियों को जागरूक
आनी आनी में शुक्रवार को आयकर विभाग के रामपुर कार्यालय की ओर से आयकर
संवाद सहयोगी, आनी : आनी में शुक्रवार को आयकर विभाग के रामपुर कार्यालय की ओर से आयकर रिटर्न भरने को लेकर सभी व्यापारी को प्रेरित करने को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आयकर अधिकारी प्रेम सिंह वर्मा ने की। शिविर में व्यापार मंडल आनी के प्रधान विनोद चंदेल सहित व्यापार मंडल के कई अन्य सदस्यों ने भाग लिया। आयकर अधिकारी रामपुर प्रेम सिंह वर्मा ने उपस्थित सभी व्यापारियों को आयकर रिटर्न फाइल करने के फायदों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं उन्होंने व्यापारियों को स्वयं ही ऑनलाइन आयकर रिटर्न भरने की भी जानकारी दी और प्रेरित किया। बताया कि अपनी आमदनी की छुपाना, गलत बताना या आयकर अदा न करना भी एक जुर्म है। ऐसे व्यक्ति के पकड़े जाने पर आयकर विभाग दोषी से भारी भरकम जुर्माना भी वसूल करता है। इस अवसर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष फकीर चंद वर्मा, भारत भूषण गुप्ता, ज्ञान शर्मा, वीरेंदर मल्होत्रा, राम कुमार शर्मा, सुरजीत ठाकुर, सोनू शर्मा, बीड़ी शर्मा, अशोक कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, लायक राम शर्मा, गुलाब ठाकुर सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप