विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुल्लू में शादी से इन्कार किया तो युवक ने लड़की के घर में लगा दी आग, पड़ोसियों ने बचाई जान

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 21 Feb 2026 02:00 PM (IST)Updated: Sat, 21 Feb 2026 03:04 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने आधी रात को घर में आग ...और पढ़ें

कुल्लू के आनी में शादी से इन्कार करने पर युवक ने लड़की के घर में ही आग लगा दी।

कुल्लू के आनी में शादी से इन्कार करने पर युवक ने लड़की के घर में ही आग लगा दी।

HighLights

  1. शादी से इनकार पर कुल्लू में घर को आग लगाई।

  2. पड़ोसियों ने समय रहते परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक सनसनीखेज घटना हुई है। आनी के तांदी क्षेत्र में बेटी की शादी करवाने से इन्कार करने पर घर को आग लगा दी। आधी रात को आग लगने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत जलते हुए घर से बाहर निकाला। 

गनीमत रही कि परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल आए और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

फोन पर दी थी धमकी, घटना के वक्त दिखी गाड़ी

पीड़ित राजेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल, निवासी कटाहर, डाकघर तांदी ने आरोप लगाया कि पंकज शर्मा नामक युवक ने दो दिन पहले दूरभाष के माध्यम से धमकी दी थी कि यदि बेटी की शादी उससे नहीं करवाई गई तो वह पूरे परिवार को घर में आग लगाकर राख कर देगा। घटना के समय उक्त युवक मौके से अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गया।

खाना खाने के बाद सो रहे थे परिवार के सदस्य

पुलिस चौकी लुहरी में दी गई सूचना के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे घर में आग लगने की सूचना दी। राजेश कुमार ने बयान में बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ भोजन कर कमरे में सो रहे थे। 

पड़ोसी ने न उठाया होता तो तय था बड़ा नुकसान

लगभग 10:30 बजे पड़ोसन गुड्डी देवी ने जोर से आवाज लगाकर बताया कि उनके घर में आग लग गई है। शोर सुनकर परिवार के सदस्य बाहर निकले और गांव के अन्य लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।

आग लगने से भारी नुकसान

आग लगने से राजेश कुमार के पुराने मकान की अलग कर रखी गई देवदार की लकड़ी, कमरे में रखी सेब की जालियां, प्लास्टिक के किल्टे, ईंधन की लकड़ी तथा घर के बिजली मीटर की तारें समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।

क्या कहते हैं एसपी कुल्लू 

इस संबंध में थाना आनी में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल और पंजाब में बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बच्चा गोद लेने के लिए पैसे मांगे तो खुला राज