Move to Jagran APP

उत्कृष्ठ कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया

आनी : युवा भारत की ओर से च्वाई में एक दिवसीय प्रतिभा निखार कार्यक्रम का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 06:59 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 06:59 PM (IST)
उत्कृष्ठ कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया
उत्कृष्ठ कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया

संवाद सहयोगी, आनी : युवा भारत की ओर से च्वाई में एक दिवसीय प्रतिभा निखार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत शिल्ली के उप प्रधान रामकृष्ण मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। युवा भारत के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी दीवान राजा ने बताया कि युवा भारत हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी शिक्षा, खेल, संस्कृति, विज्ञान व समाज सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित महिला मंडल जलारधार, कंडाखमारला और युवक मंडलों ने भाग लिया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिवर राज शर्मा ने पुरातन संस्कृति के मूल्यों पर जानकारी दी। जबकि युवा बागवान श्रीकांत आनंद ने बागवानी के क्षेत्र में लोगों को नई और उच्च तकनीक के साथ आगे बढ़ने के टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही नशे के खिलाफ मुहिम सहभागिता हमारी और आपकी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर जय ¨सह राणा, प्रकाश ठाकुर सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

सम्मानित हुई विभूतियां :

संस्कृति सरंक्षण के क्षेत्र में शिव राज शर्मा, बागवानी श्रीकांत आनंद, न्यायिक सेवाएं राजकुमार, खेल साक्षी ठाकुर व कपिल, विज्ञान एंजल ठाकुर, संस्कृति स्वीटी लवली, स्वच्छता महिला मंडल कंडाखमारला, पर्यावरण महिला मंडल जलारधार, समाजसेवा बबली, सुनील ठाकुर व जगत राम, पर्यावरण हरि भजन व श्याम ¨सह, आइटी हेमराज, संस्कृति अंजली, शिक्षा पम्मी व मीनाक्षी ठाकुर को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.