कुल्लू दशहरा: प्लॉट सबलेटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, 37 दुकानों का आवंटन रद, 8.75 करोड़ से अधिक आय का अनुमान
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए दुकानों के प्लॉट आवंटन से अब तक 1.90 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया गया ...और पढ़ें

कुल्लू दशहरा महोत्सव के लिए हो रहा प्लॉट आवंटन। जागरण
HighLights
दशहरा उत्सव प्लॉट आवंटन से 1.90 करोड़ राजस्व।
सबलेटिंग के कारण 37 दुकानों का आवंटन रद्द।
पिछले वर्ष 8.75 करोड़ से अधिक की आय हुई।
संवाद सहयोगी, कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देव आस्था के साथ कारोबार की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। ढालपुर में लगने वाले बाजार में दुकानें लगाने के लिए प्लॉट आवंटन जारी है। इस प्रक्रिया से अब तक 1.90 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया गया है। मीना मार्केट सहित विभिन्न बाजारों में प्लॉट दिए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में भी आवंटन जारी रहेगा। कुल्लू दशहरा उत्सव 21 अक्टूबर से शुरू होगा।
देश के विभिन्न क्षेत्रों से व्यापारी यहां पहुंचकर मिठाइयों, खिलौनों, कपड़ों, घरेलू सामान और अन्य उत्पादों की दुकानें लगाते हैं। प्लाट आवंटन उत्सव की तैयारियों का अहम हिस्सा है। पिछले वर्ष प्लॉट आवंटन से आठ करोड़ 75 लाख रुपये की आय हुई थी। इस बार इससे अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद है।
37 दुकानों का आवंटन रद
उत्सव में कारोबार के इच्छुक व्यापारी आवंटन प्रक्रिया में हिस्सा लेकर दुकान के लिए जगह ले सकते हैं। रेडिमेड गार्मेंट श्रेणी में 37 दुकानों का आवंटन रद्द किया गया। इनमें 22 लोगों को प्लॉट आवंटित हुए थे। उनके पैसे लौटाने के बाद अब एक ही व्यापारी को यह आवंटन किया गया है। इससे व्यापारियों में रोष है।
दशहरा उत्सव में होता है सबलेटिंग का खेल
हर वर्ष दशहरा उत्सव में सबलेटिंग की शिकायत सामने आती है। एक व्यापारी चार से पांच प्लाट लेकर बाद में उन्हें अधिक दाम पर आगे बेचता है, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान होता है। इस बार उत्सव समिति की अध्यक्ष ने बैठक में दो से अधिक प्लाट न देने की बात कही थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सबलेटिंग फिर शुरू होने की आशंका है।
प्लॉट आवंटन पांच अक्टूबर से शुरू हुआ था। अब तक इससे 1.90 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है और आने वाले दिनों में प्रक्रिया जारी रहेगी।
-रोहित शर्मा, अध्यक्ष प्लॉट आवंटन समिति एवं जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू।
यह भी पढ़ें: 19 लाख की मशीन से होगी ड्रग टेस्टिंग, बिलासपुर में DC राहुल खुद पर करेंगे पहल; कर्मचारियों का भी होगा टेस्ट
