विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुल्लू में बसों से नशा तस्करी का भंडाफोड़, 2.3 किलो चरस और चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:06 PM (IST)

पुलिस ने कुल्लू में बसों के जरिए हो रही नशे की तस्करी पर शिकंजा कसा है। मणिकर्ण और झीड़ी में ...और पढ़ें

प्राइवेट और HRTC बसों की चेकिंग में पकड़ा गया करोड़ों का नशा।

प्राइवेट और HRTC बसों की चेकिंग में पकड़ा गया करोड़ों का नशा।

HighLights

  1. कुल्लू में बसों से नशे की तस्करी का खुलासा

  2. 2.343 किलो चरस और 10 ग्राम चिट्टा बरामद

  3. केरल और शिमला के तीन युवक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर बसों में सवार तीन युवकों से चरस और चिट्टा बरामद किया है।

मणिकर्ण के डुंखरा चौक में निजी बस की जांच के दौरान केरल के दो युवकों से 2.343 किलोग्राम चरस मिली, जबकि झीड़ी में एचआरटीसी बस की तलाशी के दौरान 23 वर्षीय युवक के बैकपैक से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाकेबंदी के दौरान मिली चरस

मणिकर्ण थाना क्षेत्र के डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान निजी बस नंबर एचपी-65बी-3684 को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार आनंद पुत्र वीनू और सार्थ श्याम दास पुत्र श्याम दास, दोनों उम्र 23 वर्ष और निवासी वायकुम, जिला कोटायम, केरल के बैकपैक की तलाशी ली गई।

तलाशी में पैकिंग सहित कुल 2.343 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है।

झीड़ी से मिली 10 ग्राम हेरोइन

दूसरी कार्रवाई झीड़ी में हुई जहां कुल्लू टीम ने नाका लगाकर उदयपुर से रिकांगपिओ जा रही एचआरटीसी बस नंबर एचपी-42-3151 को जांच के लिए रोका। सीट नंबर 29 पर बैठे युवक के बैकपैक की तलाशी लेने पर 10 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपित की पहचान 23 वर्षीय अनुराग पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी गांव जगुनी, डाकघर दंशा, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई। मणिकर्ण मामले में थाना मणिकर्ण में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

वहीं झीड़ी में हुई कार्रवाई का मामला थाना औट में दर्ज किया जा रहा है। इसकी जांच एएसआई चमन लाल, एसटीएफ केंद्रीय क्षेत्र मंडी कर रहे हैं। पुलिस दोनों मामलों में नशे की खेप के स्रोत और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश के रेल यात्रियों को झटका, रेलवे ने अक्टूबर तक रद की दौलतपुर चौक-अंबाला पैसेंजर ट्रेन