विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी कर्मचारी ने ऑफिस में महिला पर बनाया यौन संबंध का दबाव, मना किया तो करने लगा प्रताड़ित; कुल्लू में FIR दर्ज

By Davinder Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 16 Jun 2026 04:19 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jun 2026 05:44 PM (IST)

कुल्लू में डीआरडीए कार्यालय की एक महिला कर्मी ने वरिष्ठ कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया ...और पढ़ें

कुल्लू में सरकारी कर्मचारी ने कार्यालय में महिला से बदसलूकी की। प्रतीकात्मक फोटो

कुल्लू में सरकारी कर्मचारी ने कार्यालय में महिला से बदसलूकी की। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कुल्लू डीआरडीए में महिला कर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

  2. वरिष्ठ कर्मचारी पर अनुचित मांगों और धमकी देने का आरोप।

  3. महिला पुलिस थाना कुल्लू में मामला दर्ज, जांच जारी।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू स्थित डीआरडीए कार्यालय की एक महिला कर्मी ने वरिष्ठ कर्मचारी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना कुल्लू में महिला उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डीआरडीए में कार्यरत जेई कई महीनों से उसे प्रताड़ित कर रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपित 6 जनवरी से लगातार उसका पीछा कर रहा था तथा उस पर अनुचित और यौन संबंधी मांगों का दबाव बना रहा था।

मांगों को ठुकराने पर किया अभद्र व्यवहार

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपित की मांगों को ठुकरा दिया तो उसने अभद्र और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपित ने उसे तथा उनके पति को जान से मारने की धमकियां भी दीं।

महिला पुलिस ने तेज की जांच

महिला की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना कुल्लू ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने की है।

यह भी पढ़ें: मनाली माल रोड पर गाड़ी लेकर पहुंच गए टूरिस्ट, पुलिस ने किया 20000 रुपये का चालान; एडवायजरी जारी

यह भी पढ़ें: चंबा में डाक जीवन बीमा राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी, CBI ने उपडाकपाल पर दर्ज की तीन FIR