आश्रय के नामांकन में जाएंगे 2000 कार्यकर्ता
25 अप्रैल को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के नामांकन में 2000 के करीब कार्यकर्ता कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से जाएंगे। यह बात कुल्लू कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुंदर ठाकुर ने कही।उन्होंने इस मौके पर सुप्रीमकोर्ट द्वारा राफेल मामले पर याचिका को मानने बारे कहा कि मोदी सरकार का झूठ अब धीरे धीरे सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम एक साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ा
जागरण संवाददाता, कुल्लू : कुल्लू कांग्रेस की बैठक विधायक सुंदर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के नामांकन में 2000 के करीब कार्यकर्ता कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम एक साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। वीरभद्र सिंह पार्टी के मजबूत स्तंभ हैं तथा दोनों ही नेताओं का अपना विशेष जनाधार है। भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। सांसद रामस्वरूप पांच साल तक कोई कार्य नहीं कर पाए तथा गांव भी ऐसा गोद में लिया जो पहले से ही विकसित था। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आश्रय के नामांकन के दिन हर बूथ से कार्यकर्ता आएं। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि मंडी में हुए कार्यक्रम में यह बताया गया है कि आगामी चुनावी रैलियों के दौरान कुल्लू जिला में राहुल गांधी, प्रियंका बाडरा, शत्रुघ्न सिन्हा, नवजोत सिद्धु सहित कई नामी नेता व कलाकार आ सकते हैं।