अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें वीरभद्र सिंह
संवाद सहयोगी, कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह द्वारा कार्यकर्ताओं को कबाड़ कहने जिला कु
संवाद सहयोगी, कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह द्वारा कार्यकर्ताओं को कबाड़ कहने जिला कुल्लू के कांग्रेस नेताओं ने भी विरोध किया है। यहां जारी संयुक्त बयान में चुनेश्वर ठाकुर महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू, देवेंद्र ठाकुर महासचिव, दिलीप विष्ट प्रवक्ता, टेक ¨सह नेगी कोषाध्यक्ष, राम ¨सह मियां अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार, तेजा ठाकुर महासचिव बंजार, गंगा राम ठाकुर, ऋषि किशोर, देवी ¨सह उपाध्यक्ष मनाली विधानसभा, प्यारे चंद महासचिव मनाली विधानसभा, वीर ¨सह आदि ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह ने जो टिप्पणी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों के खिलाफ कबाड़ शब्द का प्रयोग करके की है, वह ¨नदनीय है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संगठन है और संगठन की बदौलत ही मंत्री व मुख्यमंत्री बनते हैं। संगठन को कबाड़ कहना कार्यकर्ताओं को नीचा दिखाना है। इस टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से माफी मांगें नहीं तो पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दिल्ली जाकर मिलेंगे।
उक्त नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुख¨वदर सुक्खू का कार्यकाल संगठन को मजबूत करने में शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि हमेशा वीरभद्र ¨सह ने हाईकमान को ब्लैक मेल करके पार्टी अध्यक्षों को हटाया है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से मांग की कि वीरभद्र ¨सह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें अन्यथा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और अपने ओहदों से त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस पार्टी को भेजेंगे।