राठौर के स्वागत के लिए जाएंगे दो सौ कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी, आनी : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की नियुक्त पर बागीपुल जोन
संवाद सहयोगी, आनी : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की नियुक्ति पर बागीपुल जोन के करीब दो सौ कार्यकर्ता स्वागत करने शिमला जाएंगे। यह बात बागीपुल जोन में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष बुद्धि ¨सह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की गई। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को पार्टी की कमान मिलने के बाद जहां हर जगह जश्न मनाया जा रहा है। 17 जनवरी को शिमला में प्रदेशाध्यक्ष के सम्मान समारोह बैठक में जोन के करीब 200 से ज्यादा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करने के लिए शिमला के लिए रवाना होंगे। •ाोन अध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में राजनीति के रणनीतिकारों में से एक कुलदीप राठौर को प्रदेशाध्यक्ष बनना पार्टी में एक कर्मठ कार्यकर्ता को पहचाने की झलक साफ दिखाई देती है। जिससे युवा से लेकर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में नया जोश दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के बजाय नए नए हथकंडे अपनाकर आम जनता को कांग्रेस के खिलाफ गुमराह कर रही है । पूर्व सरकार के समय खुले प्राइमरी हेल्थ सेंटर और स्कूलों को जयराम सरकार बंद करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण सड़क सराहन से बठाहड़ वाया विश्लेष का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस सड़क की एमडीआर बनाने की बाद मुख्यमंत्री ने की थी, लेकनि एमडीआर तो दूर की बात बल्कि अभी तक सड़क को लेकर डीपीआर भी नहीं बना पाई है। मौजूदा विधायक किशोरी लाल ने इस सड़क का बजट एक ग्रामीण सड़क में तब्दील कर दिया है। जिससे क्षेत्र की जनता में खासा रोष है।