सवा किलो चरस सहित एक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, मनाली : कुल्लू पुलिस ने एक व्यक्ति को सवा किलो चरस सहित गिरफ्तार किया है। व्
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 06:51 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 06:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मनाली : कुल्लू पुलिस ने एक व्यक्ति को सवा किलो चरस सहित गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान शेर ¨सह निवासी कराडसू के रूप में हुई है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल राजेश कुमार के नेतृत्व में दोहरनाला के पास सोमवार रात को नाका लगाया था, इसी दौरान पुलिस ने वहां से गुजरते एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसकी तलाशी ली। आरोपित से एक किलो 173 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी आशीष ने बताया कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें