विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पर्शियन गल्फ में 2000 भारतीय फंसे' हिमाचल निवासी कैप्टन रमन ने वीडियो जारी कर बताए हालात; मोदी सरकार से मांगी मदद

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 17 Mar 2026 11:40 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Mar 2026 11:45 AM (GMT+05:30)

ईरान युद्ध के बीच पर्शियन गल्फ में 2000 भारतीय नाविक फंसे हैं। कुल्लू के कैप्टन रमन कपूर ने वीडियो जारी ...और पढ़ें

HighLights

  1. पर्शियन गल्फ में 2000 भारतीय नाविक युद्ध के बीच फंसे।

  2. कुल्लू के कैप्टन रमन कपूर ने वीडियो जारी कर हालात बताए।

  3. भारत सरकार से फंसे नाविकों की सुरक्षित वापसी की अपील।

संवाद सहयोगी, कुल्लू। ईरान युद्ध के बीच पर्शियन गल्फ में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं। मध्य पूर्व के समुद्री क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सैकड़ों जहाज और हजारों नाविक असुरक्षा के माहौल में फंसे हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से संबंध रखने वाले कैप्टन रमन कपूर ने वीडियो जारी कर वहां के हालात बताए हैं। 

वर्तमान में लगभग 700 जहाज एक ही समुद्री क्षेत्र में रुके हुए हैं। इन जहाजों पर करीब 2000 भारतीय नाविक भी सवार हैं, जो लगातार तनावपूर्ण माहौल में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
अमेरिका और इजरायल से जुड़े देशों के जहाजों पर लगातार मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे समुद्र में मौजूद अन्य जहाजों के चालक दल में भी भारी दहशत का माहौल है।

हमलों से अन्य जहाजों के दल भी भयभीत

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील हो चुके हैं। अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए जा रहे हैं, जिस कारण आसपास खड़े अन्य जहाजों के चालक दल भी भयभीत हैं। उनका कहना है कि किसी भी समय हमला किसी भी जहाज को चपेट में ले सकता है, इसलिए सभी नाविक लगातार सतर्क हैं।

आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं जहाज

कैप्टन कपूर के अनुसार मौजूदा हालात में जहाज आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं हैं। सुरक्षा कारणों से सभी जहाज एक ही स्थान पर खड़े हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। इस स्थिति ने नाविकों की चिंता और तनाव को और बढ़ा दिया है।

भारत सरकार से मांगी मदद

उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नाविकों की सुरक्षा के लिए दुआ करें। साथ ही भारत सरकार से भी आग्रह किया है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर वहां फंसे भारतीय नाविकों और जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

तो और गंभीर हो सकते हैं हालात

कैप्टन रमन कपूर ने कहा कि यदि क्षेत्र में जारी तनाव और संभावित युद्ध की स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल सभी नाविक सुरक्षित निकलने की उम्मीद के साथ स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: कुल्लू में पहाड़ी से गिरी दिल्ली के पर्यटकों की कार, हादसे का लाइव वीडियो आया सामने; सड़क धंसने से हुआ हादसा