बहादुर सिंह बने लोसर उत्सव कमेटी के अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश में रह रहे नेपाली मूल के लोगों ने लोसर उत्सव कमेटी का गठन किया गया।
जागरण संवाददाता, मनाली : हिमाचल प्रदेश में रह रहे नेपाली मूल के लोगों ने लोसर उत्सव कमेटी का गठन किया है। बहादुर सिंह को लोसर उत्सव कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। ठिलें शेरपा को चेयरमैन बनाया गया है, जबकि परेंजी शेरपा को कमेटी को प्रभारी, नीमा डोलमा उपाध्यक्ष, मिलन शेरपा महासचिव, सह सचिव दावा शेरपा, मुख्य सलाहकार कुमार गोम्बो, सलाहकार बहादुर गम्बो, नीमा शेरपा, पेम्बा बाहंग, रोजी व नीमा लामा को बनाया गया है। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज कुल्लू मनाली के अध्यक्ष सायला लामा ने कहा कि घर से मीलो दूर बैठकर भी नेपाली मूल के लोग अपनी संस्कृति का संरक्षण कर रहे है। उन्होंने कहा की नेपाल में मनाए जाने वाले मुख्य त्योहार तीज, फागली, लोहड़ी, भैया दूज, बैशाखी, होली, दशहरा व दीवाली त्योहार को हिमाचल में रहने वाले नेपाली मूल के लोग धूमधाम से मनाते है। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश में रह रहे नेपाली मूल के लोगो की यथा संभव मदद कर रहा है।