Move to Jagran APP

अखाड़ा बाजार में एकल अभियान में दी जानकारी

एकल अभियान पिछले करीब 20 वर्षो से हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के गांव के लोगों को सशक्तिकरण एवं सांस्कारिक शिक्षा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इ

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 08:24 PM (IST)
अखाड़ा बाजार में एकल अभियान में दी जानकारी
अखाड़ा बाजार में एकल अभियान में दी जानकारी

संवाद सहयोगी, कुल्लू : एकल अभियान पिछले करीब 20 वर्षो से हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे भारत वर्ष के गांव के लोगों को सशक्तीकरण, एवं सांस्कारिक शिक्षा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला के भी सभी गांवों में एकल अभियान कार्य कर रहा है। शुक्रवार को एकल अभियान के तहत मनाली अंचल के ग्राम स्वराज मंच के सम्मेलन का आयोजन अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी में भी किया गया। इस मौके पर कुल्लू के समाज सेवी रामनाथ राका मुख्यतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही विश्व हिदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा, संघ संचालक कुल्लू राजीव करीर, टिक्कम राम, सुभाष शर्मा भी उपस्थित रहे। एकल अभियान के भाग अध्यक्ष सुशील कुमार ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों को कुल्लवी परंपरा के अनुसार टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग 1000 महिलाओं ने भाग लिया। एकल अभियान कुल्लू अध्यक्ष सुशील ने बताया कि एकल अभियान के अंतर्गत मनाली अंचल के सम्मेलन का आयोजन अखाड़ा बाजार में किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में सशक्तीकरण और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान द्वारा पांच प्रकार की शिक्षाएं दी जाती हैं। जिसमें बच्चों को पढ़ाना, आरोग्य शिक्षा, गांव के विकास, जागरण, केंद्र व राज्य सरकार की योजना का प्रचार भी किया जाता है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.