आंबेडकर ने कमजोर वर्ग का दिया सम्मान
कुल्लू वन परिवहन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने गाहर में आं
संवाद सहयोगी, कुल्लू : वन, परिवहन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने गाहर में आंबेडकर युवा जागरण समिति द्वारा आयोजित भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कहा भाजपा आंबेडकर के पद चिन्हों पर ही चलती है। आंबेडकर को भारत में दलितों और पिछड़े वर्ग के मसीहा के रूप में देखा जाता है। बाबा साहब की गिनती केवल अपने देश के ही महापुरुषों में ही नहीं होती है बल्कि उनकी गिनती विश्व के महापुरुषों में होती है। उन्होंने बहुत सारे देशों को उनके संविधान बनाने में दिशा प्रदान की। हमारे सबसे कमजोर वर्ग को उन्होंने सम्मान दिलाया। विभिन्न महिला मंडलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष आलम चंद, बीडीसी सदस्य, विमला देवी, गाहर पंचायत की प्रधान कमला देवी, दीने राम, आलम चंद, शिव चंद, इशरा, अनिता, रूप सिंह, सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारियों ने डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती में बढ़चढ़ कर भाग लिया।