एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने निहारा कमाक्षा मंदिर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आनी इकाई के पच्चास कार्यकर्ताओं ने करसोग का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करसोग के प्राचीन मंदिर कमाक्षा माता मंदिर के दर्शन किए। कार्यकर्ताओं ने माता के सम्मुख शीष नवाकर आशीर्वाद लिया। एकदिवसीय इस पिकनिक में सभी कार्यकर्ताओं ने खूब आनंद लिया।
संवाद सहयोगी, आनी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आनी इकाई के पचास कार्यकर्ताओं ने करसोग का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करसोग के प्राचीन मंदिर कमाक्षा माता मंदिर के दर्शन किए। कार्यकर्ताओं ने माता के सम्मुख शीष नवाकर आशीर्वाद लिया। एकदिवसीय इस पिकनिक में सभी कार्यकर्ताओं ने खूब आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने करसोग क्षेत्र के कई प्राकृतिक स्थलों का भी दौरा किया। उन्होंने मंदिर से जुड़ी रौचक जानकारियों पर भी माता के पुजारी से तथ्य एकत्रित किए। उसके बाद काओ स्थित विद्यालय के परिसर में भोजन ग्रहण करने के बाद नाच गाना भी किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ इस तरह की यात्राओं का भी समय-समय पर आयोजन करती रहती है।