भूस्खलन से कुल्लू-मनाली मार्ग बंद, पर्यटक परेशान
kulloo manali road block, पर्यटन नगरी मनाली का कुल्लू-नग्गर-मनाली वामतट मार्ग प्रीणी के पास भूस्खलन से अवरूद्ध हो गया है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 28 Jan 2019 12:17 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jan 2019 12:17 PM (IST)
जेएनएन, मनाली। पर्यटन नगरी मनाली का कुल्लू-नग्गर-मनाली वामतट मार्ग प्रीणी के पास भूस्खलन से अवरूद्ध हो गया है। प्रीणी पुल के पास गिर रहे बड़े-बड़े पत्थर राहगीरों के लिए भी खतरा बन गए हैं। रात को हुए भारी भूस्खलन से मार्ग अवरूद्ध हो गया है। सुबह के समय बाया नगर मनाली आ रहे सैलानियो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन्हें बापस नगर होते हुए पतलीकूहल से मनाली पहुंचना पड़ा। सुबह 11 बजे छोटे वाहनों के लिए तो मार्ग खुल गया। लेकिन बड़े वाहन अभी भी आर-पार नहीं हो पाए हैं।
पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर से जोखिम भी बढ़ गया है। भूस्खलन के डर से लोग इस मार्ग पर सफर करने से कतराने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाली में जुटा हुआ है।
एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया मार्ग बहाल किया जा रहा है। सड़क में बड़े-बड़े पथर गिरे हैं, जिन्हें हटाने में समय लग रहा है। छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया है, जबकि बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग शीघ्र ही बहाल कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें