हर बूथ में जोड़े जाएंगे दस किसान प्रहरी : राकेश
संवाद सहयोगी कुल्लू भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली ने कहा कि प्रदेश में ह
संवाद सहयोगी, कुल्लू : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली ने कहा कि प्रदेश में हर बूथ पर 10 किसान प्रहरी जोड़े जाएंगे। अगले दो महीने में किसान प्रहरियों की नियुक्तियां की जाएंगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा किसानों की समस्याएं सरकार को बताई जाएंगी। इसके लिए किसान मोर्चा प्रदेशभर में बैठकें आयोजित कर रहा है। यह बात उन्होंने कुल्लू में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में कई फैसले लिए हैं।
राकेश बबली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर किसान के खाते में दो-दो हजार रूपये जमा किए हैं। यह एक बहुत बड़ा फैसला है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, एपीएमसी के चेयरमैन अमर ठाकुर, टिकम राम, अरविद व अन्य मौजूद रहे।