विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन सीमा पर तैनात इंस्पेक्टर की दिल का दौरा पड़ने से मौत, घर में मचा कोहराम

By davinder thakurEdited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 22 Sep 2023 09:04 AM (IST)

चीन सीमा पर तैनात कुल्लू के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनकी ...और पढ़ें

चीन सीमा पर तैनात इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा को पड़ा दिल का दौरा
चीन सीमा पर तैनात इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा को पड़ा दिल का दौरा

HighLights

  1. चीन सीमा पर तैनात थे इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा
  2. अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत से परिवार में मचा हड़कंप
  3. पिता भी आटीबीपी में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

पतलीकूहल, जागरण संवाददाता: चीन सीमा पर तैनात जिला कुल्लू के मलोगी गांव के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। प्रमोद के चाचा राम लाल शर्मा जो खुद आईटीबीपी से हाल ही में इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत हुए हैं।

पिता भी थे सेना में

राम लाल शर्मा ने बताया कि उनके भतीजे लेह लद्दाख की सीमा पर दिल का दौरा पड़ने से शहीद हो गए हैं। भतीजे की बलिदान होने की सूचना से सभी परिजन स्तब्ध हैं। चाचा रामलाल शर्मा ने बताया कि प्रमोद के पिता स्वर्गीय हीरा लाल शर्मा भी आटीबीपी में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

यह भी पढ़ें-  'किसी अधिकारी के खिलाफ दुर्व्यवहार बर्दास्त नहीं होगा', नेताओं के लिए सीएम सुक्खू की चेतावनी

गांव में शोक का माहौल

आगे उन्होंने बताया कि बलिदान प्रमोद शर्मा की आज राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। उन्होंने बताया कि प्रमोद के अचानक बलिदान हो जाने से मलोगी गांव में शोक का माहौल है।