मनाली में आग से मकान राख, लाखों का नुकसान
मनाली के रामबाग में आज सुबह अचानक घर मे आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
By Munish DixitEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 11:35 AM (IST)
जेएनएन, मनाली: पर्यटन नगरी मनाली के रामबाग में आज सुबह अचानक घर मे आग लग गई। सुबह 6 बजे जब आग लगी तो अधिकतर लोग घरों में सोए हुए थे। आग की सूचना मिलते ही मनाली शहर में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
अनिल कुमार पुत्र मोती राम निवासी राम बाग मनाली का इस घटना में करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। आग से अनिल कुमार के रिहाइशी मकान की उपर वाली मंजिल पूरी तरह से जल गई है। अग्निशमन विभाग मनाली के प्रभारी कमल स्वरूप ने बताया कि आग को काबू पा लिया गया है। अनिल कुमार को लगभग 7 लाख का नुकसान हुआ है।
मनाली थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसडीएम मनाली रमन घरसँगी ने बताया कि रेवन्यू विभाग को नुकसान का आंकलन करने भेजा गया है। प्रभावित परिवार की संभव मदद की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें