विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: पुष्कर धामी बोले- उत्तराखंड का अनुसरण करता है हिमाचल, वहां मिथक टूटा था यहां भी टूटेगा

By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
Published: Sun, 06 Nov 2022 04:01 PM (IST)

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से ...और पढ़ें

Himachal Election 2022: कुल्लू में भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के पक्ष में प्रचार करते उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी। जागरण
Himachal Election 2022: कुल्लू में भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के पक्ष में प्रचार करते उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी। जागरण

कुल्लू, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से पांच-पांच बाद साल बाद सत्ता परिवर्तन का रिवाज बदलना तय है। हिमाचल की जनता भी उत्तराखंड का अनुसरण कर रही है। उन्होंने रविवार को कुल्लू मेंं भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के तहत घर -घर जाकर प्रचार किया। धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी एक मिथक था कि एक बार एक पार्टी की सरकार बनती थी और दूसरी बार दूसरी पार्टी की सरकार बनती थी। वहां की जनता ने इस मिथक को तोड़ा है।

उत्तराखंड व हिमाचल एक जैसे

उत्तराखंड और हिमाचल की स्थिति एक जैसी है। हिमालय राज्य के प्रति प्रकृति का भी स्नेह है। कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल को पीछे ले जाने का कार्य किया है। कांग्रेस के समय में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस के काले कारनामे आज जनता के सामने हैं। जनता कांग्रेस को फिर से देखना नहीं चाहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आगे ले जाने का कार्य किया है। प्रदेश में तेजी से विकास हाे इसके लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।

ढालपुर में दुकान में पी चाय

पुष्कर सिंह धामी करीब 12 बजे कुल्लू के परिधि गृह पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर परिषद की वार्ड 10 बाला बेहड़ में घर-घर जाकर नरोत्तम ठाकुर के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू के लोगों का भाजपा के प्रति अच्छा रुझान है। ढालपुर में एक दुकान में जाकर चाय पी। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh Election 2022: जेपी नड्डा और योगी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची हिमाचल कांग्रेस, लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें : Himachal Election: गारंटी नहीं कांग्रेस काल में घोटाले मिलते हैं, शाह बोले, आपका कीमती वोट जयराम को CM बनाएगा