Move to Jagran APP

चार धाम की यात्रा पर सेवा मंडल का जत्था रवाना

संवाद सहयोगी, आनी : भारतीय ¨हदू संस्कृति का इतिहास है कि चार धाम यात्रा जीवन में सभी कर्म व

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Dec 2017 06:28 PM (IST)Updated: Mon, 25 Dec 2017 06:28 PM (IST)
चार धाम की यात्रा पर सेवा मंडल का जत्था रवाना
चार धाम की यात्रा पर सेवा मंडल का जत्था रवाना

संवाद सहयोगी, आनी : भारतीय ¨हदू संस्कृति का इतिहास है कि चार धाम यात्रा जीवन में सभी कर्म व धर्म के फल देती है। श्रीखंड सेवा मंडल अरसू का 50 सदस्यीय दल उज्जैन, नासिक, भीमा शंकर ज्योर्तिलिंग की यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्रीखंड सेवा मंडल अरसू के अध्यक्ष गोवंदि प्रसाद शर्मा ने कहा कि श्रीखंड सेवा मंडल अरसू हर साल चार धाम की यात्रा पर जाता है। इसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के हर देवी-देवताओं के पवित्र स्थलों के दर्शन किए जाएंगे। हर दिन प्रात: व शाम प्राचीन ऐतिहासिक मंदिरों में भजन आरती आदि गंगा व शिव पूजन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अब तक श्रीखंड सेवा मंडल 25 साल में चार धाम की यात्रा सैकड़ों श्रद्धालु पूरा कर चुके हैं। इसी योजना को आगे बढ़ाते हुए श्रीखंड सेवा मंडल की टीम उज्जैन सहित भीमा शंकर की यात्रा पूरी करेंगे। धार्मिक आचार्य प्रकाशचंद शैल ने कहा कि श्रीखंड सेवा मंडल धार्मिक यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा करने के लिए प्रेरित करता है जोकि सराहनीय कार्य है। हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने कहा कि श्रीखंड सेवा मंडल अरसू चार धाम यात्रा के अलावा देश के हर राज्य में भ्रमण कर चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.