सिविल अस्पताल मनाली में स्वास्थ्य जांच शिविर आठ को
जागरण संवाददाता, मनाली : ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी छ¨वद्र ठाकु
जागरण संवाददाता, मनाली : ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी छ¨वद्र ठाकुर ने कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिविल अस्पताल मनाली में चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। इसमें महिला, शिशु, हृदय व हड्डी रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। साथ ही मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ के चिकित्सक भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि ठाकुर कुंज लाल ने गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा की है। ठाकुर कुंज लाल की मुहिम को जारी रखने के लिए कुंजलाल दमोदरी ठाकुर ट्रस्ट का गठन किया किया। ट्रस्ट समस्त कुल्लू जिला में हंस फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंदों को सेवाएं देने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि घाटी के करीब 100 बच्चो को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। ट्रस्ट रजनी ठाकुर ओर मनोज ने कहा कि कई बीमार लोगों को इलाज के लिए धन प्रदान किया गया है। ट्रस्ट का कार्य देख रहे मनीराज धंगल ने कहा कि स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की भी हरसंभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद चंद्रा पदान व अन्य मौजूद रहे।