राज्यपाल ने लिया रोहतांग का जायजा
हिमाचल के राज्यपाल आज अपने दो दिन के दौरे पर मनाली पहुंचे। उन्होंने आज रोहतांग दर्रे का दौरा भी किया। कल वह रोहतांग सुरंग भी जाएंगे।
By Munish DixitEdited By: Published: Thu, 04 Aug 2016 04:15 PM (IST)Updated: Thu, 04 Aug 2016 04:33 PM (IST)
मनाली (जेएनएन) : प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपने दो दिवसीय दौरे पर आज मनाली पहुंचे। यहां कुछ देर रूकने के बाद वह रोहतांग दर्रे पर गए। उन्होंने रोहतांग व ब्यास कुंड को भी देखा तथा यहां स्वच्छता को लेकर कुछ जरूरी निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल चाहे ध्यान लगाएं या साधना करें कोई फर्क नहीं पड़ता : वीरभद्र सिंह
राज्यपाल अब सायं छह बजे मनाली के मॉल रोड में स्वच्छता अभियान की शुरूआत करेंगे। कल सुबह साढ़े नौ 9 बजे वह राम बाग़ में बीएसएफ की पैरा साइकिल
अभियान को हरी झंडी देंगे। राज्यपाल रोहतांग सुरंग का भी दौरा करेंगे और
सुरंग के कार्य का जायजा भी लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें