Move to Jagran APP

Kullu Dussehra: चार हजार महिलाओं ने नाटी डालकर दिया यह खास संदेश, देखिए तस्‍वीरें

Kullu Dussehra अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में स्वच्छता और पोषणहार थीम पर महानाटी का आयोजन किया गया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 01:15 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 01:15 PM (IST)
Kullu Dussehra: चार हजार महिलाओं ने नाटी डालकर दिया यह खास संदेश, देखिए तस्‍वीरें
Kullu Dussehra: चार हजार महिलाओं ने नाटी डालकर दिया यह खास संदेश, देखिए तस्‍वीरें

कुल्‍लू, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में स्वच्छता और पोषणहार थीम पर महानाटी का आयोजन किया गया। इसमें आंगनवाड़ी वर्कर्स और महिला मंडलों की सदस्यों ने भाग लिया। नाटी में 4000 महिलाओं ने एक साथ नृत्‍य किया। इससे पहले 2016 में दस हजार से अधिक महिलाओं ने नाटी कर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज करवाया था।

loksabha election banner

चार महिलाओं के एक साथ रथ मैदान में नाटी डालने के रिकॉर्ड काे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इस मौके पर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कि। पहले पोषाहार को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अन्‍य कुछ महिलाओं ने नाटी डाली। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली। इसमे स्वयं मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, उपायुक्त ऋचा गुप्ता ने भी भाग लिया।

 

इससे पहले 2016 में करीब दस हजार महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली थी, जो रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है। इसी तरह गत वर्ष चुनाव प्रचार के तहत जागरूकता के लिए 3500 लोगों ने एक साथ नाटी की थी। बता दें कि दशहरा में नाटी की शुरूआत वर्ष 2014 में हुई थी। इसमे 8000 महिलाओं ने नाटी की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.