इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के युवाओं ने फतह की माउंट फ्रेंडशिप चोटी
भारतीय पर्वतारोहण संस्थान दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्था इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के युवाओं ने मनाली की ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप पर 50 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया।
संवाद सहयोगी, कुल्लू : भारतीय पर्वतारोहण संस्थान दिल्ली से मान्यता प्राप्त संस्था इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के युवाओं ने मनाली की ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप पर 50 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। अभियान का नेतृत्व कर रही पर्वतारोही आकांक्षा सिंह ने बताया अभियान में रिहान अली, प्रशांत, छेरिग, संजय सिंह ने 18 अक्टूबर को माउंट फ्रेंडशिप पर चढ़ाई शुरू की थी। पहला पड़ाव कैंप एक में हुआ। दूसरे दिन बेस कैंप पहुंचे। इन पांचों पर्वतारोहियों ने यह मिशन एलपाइन (बिना किसी गाइड) के पूरा किया।
बेस कैंप से एडवांस कैंप पहुंचकर पांचों ने 21 अक्टूबर को सुबह 4.30 बजे चढ़ाई शुरू की। सुबह 10.49 बजे 5258 मीटर की ऊंची चोटी माउंट फ्रेंडशिप फतह की। चोटी पट 50 फीट का झंडा लहराकर इतिहास बना लिया। यह मिशन इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इफराहीम अहमद के दिशा निर्देशन में पूरा किया गया।
---------------
एसडीएम ने थपथपाई पीठ
एसडीएम कुल्लू डा. अमित कुमार गुलेरिया ने इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के समस्त पर्वतारोहियों का स्वागत किया। कहा अगर ट्रैकिग और माउंटरनिग में देश के युवा इसी तरीके से आगे बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा देश जल्दी ही नशामुक्त होगा।
-----------------
चार राज्यों के पांच पर्वतारोहियों ने लिया भाग
इस मिशन में इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन ने चार राज्यों को चयनित किया था। इसमें हिमाचल प्रदेश से छेरिग, उत्तर प्रदेश से रिहान अली, राजस्थान से अभियान का नेतृत्व कर रही आकांक्षा सिंह सहित संजय सिंह, ओडिशा से प्रशांत ने भाग लिया।